बिहार स्पेशल

केवल बिहार से सम्बंधित

सितम्बर 2023 बिहार कर्रेंट अफेयर्स प्रश्न – उत्तर ( SEPTEMBER 2023 BIHAR CURRENT AFFAIRS)

1. बिहार में प्रायः बाढ़ की समस्या पैदा करने वाली कौन सी नदी के पानी से सिचाई के लिए नहरों का निर्माण होगा?

गंडक नदी में अनेक नहरों का निर्माण करके बाढ़ की समस्या के समाधान के साथ साथ सिचाई का लक्ष्य पाने में भी सुविधा होगी | गंडक नदी वाल्मीकिनगर में बिहार में प्रवेश करती है और हाजीपुर तथा सोनपुर के बीच गंगा नदी में प्रवेश करती है |

2. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में बिहार के किस खिलाडी का चयन हुआ है?

बिहार के ईशान किशन वन डे विश्व कप खेलने वाले बिहार के तीसरे खिलाडी होंगे ,इसके पहले कीर्ति आज़ाद और महेंद्र सिंह धोनी वन डे विश्व कप खेल चुके हैं |

3. बिहार के 4 शीर्ष कलाकारों को रंगमंच ,ध्रुपद गायन और लोकगीतों में विशिष्ट योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी के कौन से राष्ट्रीय पुरस्कार से उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया?

संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड -2022 से बिहार के वरिष्ठ रंगकर्मी सुमन कुमार ,गणेश प्रसाद सिन्हा ,चर्चित ध्रुपद गायक पंडित रघुवीर मलिक तथा लोकप्रिय लोकगायक भरत सिंह भारति उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किये गए |

4. बिहार में एक बार फिर फॉल आर्मी वर्म (सैनिक कीट ) का हमला शुरू हो गया है | यह कीट सबसे ज्यादा बिहार में कौन सी फसल के हरे भाग को चट कर नष्ट कर देता है ?

सैनिक कीट मक्के की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचता है |

5. बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय बिहार में कहाँ निर्माणाधीन है जो जून 2024 तक पूर्ण होने का अनुमान है ?

बिहार के वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण चल रहा है |

6. वर्तमान वित्त आयोग जिसका कार्यकाल 2025 में समाप्त होने वाला है ,के अध्यक्ष बिहार के हैं ,उनका नाम ?

एन के सिंह मूलतः बिहार के हैं |

7. बिहार के सभी 174 प्रखंडों में दीदी अधिकार केंद्र खोले जायेंगे | दीदी अधिकार केंद्र का उद्देश्य क्या है ?

दीदी अधिकार केंद्र सामान्य जनता को प्रखंड के कर्मचारियों से संपर्क करने का काम करेंगे |

8. स्टूडेंट आस्कर अवार्ड में सेमीफइनल तक का सफर बिहार की किस फिल्म ने किया ?

चम्पारण मटन ,यह फिल्म बीजिंग में आगामी होने वाली “इंटरनेशनल स्टूडेंट फिल्म एंड वीडियो फेस्टिवल” में भी शामिल होगी |

9. स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के मामले में बिहार राज्य देश में कौन से स्थान पर है ?

बिहार देश में पहला राज्य है जंहा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं | (दैनिक हिंदुस्तान पटना एडिशन )

10. बिहार के सभी 261 नगर निकायों की जीआईएस मैपिंग की जाने वाली है , जीआईएस मैपिंग से क्या सुविधा होगी ?

राज्य के सभी 261 नगर निकायों में मौजूद सभी घरो की जानकारी मानचित्र पर ऑनलाइन मिलेगी | यानि गूगल मैप पर किसी घर पर क्लिक करने पर उस घर की मानचित्र के साथ उस घर की जानकारी भी दिखेगी |

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

18.

19.

20.

21.

22.

23.

24.

25.

26.

27.

28.

29.

30.

31.

32.

33.

34.

35.

36.

37.

38.

39.

40.

Leave a comment

error: Content is protected !!