BIHAR SPECIAL

बिहार कर्रेंट अफेयर्स – BIHAR CURRENT AFFAIRS 2024 MAY

बिहार से सम्बंधित प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रश्न -उत्तर के रूप में दिया जा रहा है | मई 2024 के दैनिक समाचार पत्रों से इकट्ठा की गई सभी प्रमुख तथ्य शामिल |

1. भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए किसे ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है ?

बिहार के पूर्णिया जिले की निवासी प्ले बैक सिंगर और लोक गायिका पम्परा ठाकुर को भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है

2. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए एस आइ ) के द्वारा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण डिजिटल संग्रहालय का निर्माण 2025 में कहाँ किया जायेगा ?

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए एस आइ ) के द्वारा अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण डिजिटल संग्रहालय का निर्माण 2025 तक बिहार के राजगीर में पूरा कर लिया जायेगा | उस संग्रहालय में नालंदा का प्राचीन इतिहास और शौर्यगाथा की जानकारी मिलेगी |

3. बिहार सरकार के किस मिशन के अंतर्गत कक्षा ३ से 8 तक के भाषा और गणित में कमजोर विधार्थियों को चिन्हित कर विशेष कक्षाएं संचालित की जाती हैं ?

बिहार सरकार के मिशन दक्ष के अंतर्गत कक्षा ३ से 8 तक के भाषा और गणित में कमजोर विधार्थियों को चिन्हित कर विशेष कक्षाएं संचालित की जाती हैं जिसकी परीक्षा राज्य के सभी प्रारंभिक विधालयों में ली गयी |

4. बिहार के चतुर्थ कृषि रोड मैप के अनुसार जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम की शुरुआत किस वर्ष की गयी थी ?

बिहार के चतुर्थ कृषि रोड मैप के अनुसार जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2019 में की गयी थी| इस कार्यक्रम में प्रत्येक २ वर्ष पर फसल चक्र के लिए चयनित फसलों की मॉनिटरिंग की जानी है|

5. बिहार की ‘हर खेत सिचाई का पानी ‘ योजना को किस वर्ष तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है ?

बिहार की ‘हर खेत सिचाई का पानी ‘ योजना को वर्ष 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है जिसके तहत 7.79 लाख हेक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई सुविधा दी जाएगी |

6. बिहार में शराबबंदी के प्रभावों से सम्बंधित अध्ययन किस जर्नल में प्रकाशित किया गया ?

बिहार में शराबबंदी के प्रभावों से सम्बंधित अध्ययन द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथ ईस्ट एशिया जर्नल में प्रकाशित किया गया|

7. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भूकंप ,लू ,,बाढ़ आदि पूर्वानुमानों के लिए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने के लिए किस संस्था के साथ मिल कर काम करेगा ?

इसरो की सहायता से आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भूकंप ,लू ,,बाढ़ आदि पूर्वानुमानों के लिए करेगा |

8. बंगाल में हाल में आये चक्रवर्तीय तूफान, जिसका असर मुख्यतः बिहार के उत्तरी भागों में देखने को मिला ,का नाम क्या था ?

बंगाल में हाल में आये चक्रवर्तीय तूफान, जिसका असर मुख्यतः बिहार के उत्तरी भागों में देखने को मिला ,का नाम ‘रेमल ‘ था|

9. बिहार के किस जिले में बिहार का अब तक का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट चालू हो गया है ?

बिहार के बांका जिले में बिहार का अब तक का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट चालू हो गया है जिसकी क्षमता 50 मेगावाट है |

10. देश का वह कौन सा पहला राज्य है जहाँ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं ?

देश का पहला राज्य बिहार है जहाँ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं |

Leave a comment