जो विधार्थी BPSC परीक्षा की तयारी कर रहे हैं या करने वाले हैं उनके लिए सबसे पहला कदम BPSC परीक्षा पैटर्न को जानना है और फिर बीपीएससी सिलेबस (BPSC SYLLABUS )को अच्छे से समझना है | BPSC परीक्षा के पैटर्न को हमने अच्छे से समझाया है यहाँ अभी बीपीएससी सिलेबस को अच्छे से जानते हैं |
बीपीएससी सिलेबस दो भागो में विभाजित है
भाग -1 प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस
भाग -2 मुख्य परीक्षा का सिलेबस
सबसे पहले हम प्रारंभिक परीक्षा का टॉपिक वाइस सिलेबस देखते हैं –
BPSC प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस (bpsc syllabus-Prelims)
- सामान्य विज्ञान-
- राष्ट्रीय तथा अंतरास्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
- भारत का इतिहास
- बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ
- सामान्य भूगोल -इसमें भारत और बिहार के भूगोल के प्रश्न होंगे | इसके अंतर्गत देश के सामाजिक और आर्थिक भूगोल से सम्बंधित प्रश्न होंगे जिसमें भारतीय कृषि और प्राकृतिक साधनों की प्रमुख विशेषताएं शामिल होंगी |
- बिहार के प्रमुख भोगौलिक प्रभाग एवं यहाँ की प्रमुख नदियाँ
- भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था-इसमें देश की राजनितिक प्रणाली ,पंचायती राज ,सामुदायिक विकाश तथा भारतीय योजना (बिहार के सन्दर्भ में भी ) सम्बंधित जानकारी सम्मलित होंगी |
- आज़ादी के पश्चात बिहार की अर्थ – व्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन
- भारत का राष्ट्रीय आंदोलन एवं इसमें बिहार का योगदान
- सामान्य मानसिक योग्यता जांचने वाले प्रश्न
- कुल प्रश्नो की संख्या = 150
- प्रश्नों की प्रकृति : बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ जिसमें केवल एक उत्तर ही सही होगा |
- विषय :सामान्य अध्ययन
- परीक्षा की अवधि = 2 घंटे
- परीक्षा का कुल अंक =150
- गलत उत्तर होने पर नेगेटिव मार्किंग रहेगा
- प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की संख्या = 10 x कुल रिक्तियों की संख्या
हमने अपने पोस्ट में प्रारंभिक परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए बुक लिस्ट बताई है जिससे इस प्रारंभिक परीक्षा के सरे टॉपिक्स भली भांति कवर हो सके |
बीपीएससी मुख्य परीक्षा का सिलेबस (BPSC SYLLABUS MAINS EXAMINATION)
मुख्य परीक्षा के सिलेबस में कुल चार पेपर हैं –
सामान्य हिंदी जिसमें आपको बस क्वालीफाई करना है | |
2 | सामान्य अध्यन पेपर 1 ,मेरिट में 300 नंबर जुड़ेगा |
3 | सामान्य अध्यन पेपर 2 ,मेरिट में 300 नंबर जुड़ेगा और |
4 | निबंध यह पेपर 69th BPSC से नया जोड़ा गया है जिसका मार्क्स मेरिट में 300 जोड़ेगा |
अब एक एक करके सारे पेपर का विस्तृत सिलेबस समझते हैं –
सामान्य हिंदी का सिलेबस
इसमें मेट्रिक लेवल के हिंदी के प्रश्न होंगे | प्रश्न निम्न टॉपिक से होंगे –
टॉपिक | कुल अंक |
---|---|
निबंध | 30 |
व्याकरण | 30 |
वाक्य विन्यास | 25 |
संछेपण | 15 |
सामान्य हिंदी में विधार्थी को केवल क्वालीफाई करना है | क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 30 % प्राप्तांक लाना अनिवार्य है |
सामान्य अध्यन पेपर 1 का सिलेबस -(BPSC SYLLABUS PAPER-1)
इस पत्र में निम्न विषयो से प्रश्न पूछे जायेंगे
विषय संख्या | विषय |
---|---|
1 . | भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति *इसमें 19वीं शताब्दी के मध्य से लेकर देश के इतिहास की रूप-रेखा के साथ-साथ गाँधी,रबिन्द्र और नेहरू से सम्बंधित प्रश्न भी शामिल होंगे | * बिहार के आधुनिक इतिहास के संदर्भ में प्रश्न इस क्षेत्र में पास्चत्या शिक्षा -पौधगिकी शिक्षा सहित -के आरम्भ और विकाश से प्रश्न पूछे जायेंगे | * इसमें भारतीय स्वतन्त्रा संग्राम में बिहार की भूमिका वाले प्रश्न होंगे | ये प्रश्न मुख्यतः संथाल विद्रोह बिहार में 1857 बिरसा का आंदोलन ,चम्पारण सत्याग्रह और 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन से प्रश्न पूछे जायेंगे | *मौर्य काल और पाल काल की कला तथा पटना कलम की चित्रकला की मुख्य विशेषताएं वाले प्रश्न |
2. | राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटनाचक्र |
3. | सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन और चित्रण सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण से सम्बंधित विषयों में सांख्यिकी आरेखन या चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत सामग्री की जानकारी के आधार पर सहज बुद्धि का प्रयोग करते हुए कुछ निष्कर्ष निकलना और उसमें पाई गई कमियों सीमाओं और असंगतियों को निरूपण करने की क्षमता वाले प्रश्न होंगे | |
सामान्य अध्यन पेपर 2 का सिलेबस -(BPSC SYLLABUS PAPER-2)
सामान्य अध्यन पेपर 2 में निम्न विषयो से प्रश्न पूछे जायेंगे –
विषय संख्या | विषय |
---|---|
1 . | भारतीय राज व्यस्थता * भारत और बिहार की राजनितिक व्यवस्था से सम्बंधित प्रश्न |
2. | भारतीय अर्थ व्यस्थता *भारत की योजना |
3. | भारत का भूगोल *भारत के भौतिक आर्थिक और सामाजिक भूगोल से सम्बंधित प्रश्न |
4. | भारत के विकास में विज्ञान और प्रौधोगिकी की भूमिका और प्रभाव *भारत के विकास में विज्ञान और पौद्योगिकी के महत्व और प्रभाव से सम्बंधित ऐसे प्रश्न होंगे जो भारत तथा बिहार के विकास में विज्ञान और पौद्योगिकी के महत्व के बारे में जानकारी की परीक्षा ली जाएगी | इसमें प्रायोगिक पक्ष पर मुख्य फोकस रहेगा | |
1 thought on “BPSC SYLLABUS in Hindi बीपीएससी सिलेबस Complete Details”